04 अप्रैल

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी व English GK MCQ (प्रश्नोत्तरी नंबर 5 )

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी व  English GK MCQ (प्रश्नोत्तरी नंबर 5 )
www.teekharukh.com
MCQ No 5

लेख का उद्देश्य :

यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे की UPSC, SSC,बैंकिंग ,रेलवे और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के महत्वपूर्ण बहुविकल्पी प्रश्नों (MCQ) का भंडार प्रदान करता है |आप से अनुरोध है की  स्वयं उत्तर देने की कोशिश करें, आपको किसी एक विकल्प में उत्तर मिल जाएगा | 

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी व  English GK MCQ

प्र 1.  हिमाचल राज्य संग्रहालय की स्थापना कब हुई ?When was the Himachal State Museum established?

(क) 26 जनवरी 1970/26 January 1970

(ख ) 26 जनवरी 1974/26 January 1974
(ग) 22 फरवरी 1975/22 February 1975

प्र 2 . भूरी सिंह संग्रहालय का उद्घाटन कब हुआ ?
When was the Bhuri Singh Museum inaugurated?

(क) 9 सितंबर 1974/9 September 1974

(ख ) 26 जनवरी 1974/26 January 1974
(ग) 14 सितंबर 1908/14 September 1908

प्र 3 . हिमाचल राज्य संग्रहालय कहाँ स्थित था ?
Where was the Himachal State Museum located?

(क) शिमला/Shimla

(ख ) कांगड़ा/Kangra
(ग) चम्बा/Chamba

प्र 4. भूरी सिंह संग्रहालय कहाँ स्थित था ?
Where was the Bhuri Singh Museum located?

(क) कांगड़ा/Kangra

(ख ) चम्बा/Chamba
(ग) किन्नौर/Kinnaur

प्र 5. हिमाचल मे इंडो-ग्रीक सिक्के कहाँ मिले हैं ?
Where have Indo-Greek coins been found in Himachal?

(क) चंबा ज़िले के लचोरी और सरोल/Lachori and Sarol of Chamba District

(ख ) हमीरपुर ज़िले के टप्पा मेवा गांव/Tappa Mewa village of Hamirpur District
(ग) उपरोक्त दोनों सही हैं/Above all are right

आगे पढ़ें :-



Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

निष्कर्ष :

सामान्य ज्ञान किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का महत्वपूर्ण भाग होता है | यह आपकी जागरूकता ,तर्कशक्ति और समाज के प्रति समझ को दर्शाता है | यदि आप SSC,UPSC,Banking या अन्य प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी कर रहे हैं तो सामान्य ज्ञान पर मजबूत पकड़ जरूरी है | इस तरह के बहुविकल्पी प्रश्न आपको अभ्यास में मदद करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे |



03 अप्रैल

थाईलैंड की पी एम शीनवात्रा ने बैंकॉक में प्रधानमंत्री मोदी को “ द वर्ल्ड त्रिपिटक: सज्जया फोनेटिक एडीशन” भेंट की || जानें त्रिपिटक के बारे में

थाईलैंड की पी एम शीनवात्रा ने बैंकॉक में प्रधानमंत्री मोदी को “ द वर्ल्ड त्रिपिटक: सज्जया फोनेटिक एडीशन” भेंट की || जानें त्रिपिटक के बारे में

www .topperskey.com

त्रिपिटक किसे कहते है ?


त्रिपिटक का शाब्दिक अर्थ है तीन टोकरियाँ अर्थात बौद्ध धर्म के ग्रंथों का समूह जिसे त्रिपिटक कहते हैं , इसके तीन भाग हैं |

(क) सूत्त पिटक

(ख) विनय पिटक

(ग) अभिधम्म पिटक

सूत्त पिटक में भगवान बुद्ध के प्रवचन उल्लिखित हैं , विनय पिटक में मठ में वास करने के नियम तथा अभिधम्म पिटक में प्रसिद्ध भिक्षुयों और विद्वानों द्वारा सूत्रों पर व्याख्याएँ दी गयीं हैं |यह ग्रंथ मुख्यत: पाली भाषा में लिखा हुआ है तथा इस ग्रंथ का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है |

त्रिपिटक की रचना

त्रिपिटक का रचना काल 100 से 500 ईसा पूर्व है | कहा जाता है की त्रिपिटक तीन संगीतियों मे स्थिर हुई जो बौद्ध धर्म के उत्थान के लिए बुलायी गई थी | पहली संगीती महाकाश्यप स्थवीर द्वारा राजगृह में बुलाई गई थी | दूसरी संगीती बुद्ध परिनिर्वाण के 100 बर्ष बाद बैशाली में बुलाई गई तथा तीसरी संगीती बुद्ध परिनिर्वाण के 236 बर्ष बाद पाटलिपुत्र में सम्राट अशोक के समय तिस्स मोग्गलिपुत्र ने बुलाई थी |


मोदी जी को भेंट किए गए संस्करण का इतिहास 

मोदी जी को पवित्र ग्रंथ “ द वर्ल्ड त्रिपिटक: सज्जया फोनेटिक एडीशन” भेंट किया गया | यह पाली और थाई में लिखा गया है | यह संस्करण राज्य भूमिबोल अदुल्यादेज और रानी सिरीकित के 70 बर्ष के शासन काल की स्मृति में 2016 में थाई सरकार ने “ विश्व टिपिटका परियोजना” के हिस्से के रूप में प्रकाशित किया था |

राजा भूमिबोल 

राजा भूमिबोल थाई सम्राट का सबसे लंबा शासन काल चलाने वाले राजा थे,उनका जन्म 5 दिसंबर 1927 को कैम्ब्रिज मैसाचुसेट्स अमेरिका में हुआ तथा उनका राज तिलक 5 मई 1950 को हुआ था , उन्होंने 70 बर्ष 126 दिन थाईलैंड पर शासन किया |


Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

Featured post

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी GK MCQ (प्रश्नोत्तरी नंबर 10 )

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी GK MCQ   (प्रश्नोत्तरी नंबर 10 ) लेख का उद्देश्य  : यह लेख प्रति...

Popular Posts