30 मार्च

गणित बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | Mathematics MCQs in Hindi and English (प्रश्नोत्तरी नंबर 4)

गणित  बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | Mathematics MCQs in Hindi and English

www.topperskey.com


गणित (Mathematics) एक ऐसा विषय है जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनिवार्य होता है ,जैसे SSC,UPSC,Bank,Railway,CTET,और अन्य सरकारी परीक्षाएं | इस लेख में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण गणित बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ) और उनके उत्तर उपलब्ध करा रहे हैं | 

(प्रश्नोत्तरी नंबर 4)
गणित के महत्वपूर्ण बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ)


प्र 1 . इनमें से क्या संख्याओं के विनिमेय गुण ( Commutative Property) को बताता है ?Which of the following describes the Commutative Property of numbers?

(क) अ+ब =ब+अ / A+B=B+A
 
(ख) (अ+ब)+स =अ+(ब+स) / (A+B)+C=A+(B+C)
(ग) (अ*ब)*स = अ *(ब*स) / (A*B)*C = A* (B*C) 

प्र 2 . इनमें से क्या संख्याओं के साहचर्य गुण ( Associative Property) को बताता है ?
Which of the following describes the Associative Property of numbers?

(क) अ+ब =ब+अ
 / A +B =B+A
(ख) (अ+ब)+स =अ+(ब+स) / (A+B) + C = A+(B+C)
(ग) (अ*ब)*स = अ *(ब*स) / (A*B)*C = A *(B*C) 

प्र 3 . इनमें से क्या संख्याओं के वितिरण गुण (Distributive Property) को बताता है ?
Which of the following describes the Distributive Property of numbers?

(क) अ+ब =ब+अ
 / A+B =B+A
(ख) (अ+ब)+स =अ+(ब+स) / (A+B)+C =A+(B+C)
(ग) अ (ब+स) =अ*ब + अ*स / A(B+C) = A*B + A*C

प्र 4 . इनमें से क्या संख्याओं के पहचान गुण (Identity Property) को बताता है ?
Which of the following describes the Identity Property of numbers?

(क) अ+0 = अ
 / A+0 = A
(ख) अ*1 =अ / A*1 =A 
(ग) उपरोक्त दोनों / Above all

प्र 5 . यदि एक संख्या को दूसरी संख्या से जोड़ा जाए तो उत्तर हमेशा एक संख्या ही आएगा ,यह संख्या का कौन सा गुण है ?
If a number is added to another number then the answer will always be a number. What is the property of this number?

(क) समायन गुण (Closure Property)
 
(ख) योज्य व्युत्क्रम गुण (Additive Inverse Property) 
(ग) गुणनात्मक व्युत्क्रम गुण (Multiplicative Inverse Property ) 


आगे पढ़ें :-




Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

निष्कर्ष 

गणित में अच्छी पकड़ बनाने के लिए निरंतर अभ्यास जरूरी होता है | ऊपर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्न आपकी तैयारी में सहायक होंगे | अगर आप चाहते हैं कि हम और प्रश्नों का संग्रह जोड़ते रहें तो कृपया कमेन्ट करें |

गृह मंत्रालय ने जातीय हिंसा रोकने के लिए मणिपुर ,अरुणाचल और नागालैंड में AFSPA कानून 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है | क्या है अफस्पा कानून


गृह मंत्रालय ने जातीय हिंसा रोकने के लिए मणिपुर ,अरुणाचल और नागालैंड में  6 महीने के लिए बढ़ा दिया है | क्या है अफस्पा कानून

www.topperskey.com



AFSPA का पूरा अर्थ

AFSPA का पूरा अर्थ है Armd Forces Special Power Act अर्थात सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम |

क्या है AFSPA कानून

  • अफस्पा कानून के अंतर्गत अशांत घोषित क्षेत्रों में शांति स्थापना के लिए सेना ,राज्य व केन्द्रीय पुलिस बलों को विशेष शक्ति प्रदान की जाती है |
  • अफस्पा कानून के अंतर्गत संदेह होने पर किसी भी व्यक्ति को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है |
  • अफस्पा कानून के अंतर्गत किसी स्थान पर पाँच या पाँच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई जा सकती है |
  • अफस्पा कानून के अंतर्गत चेतावनी कअ उल्लंघन करने पर सेना को गोली मारने का अधिकार है |
  • अफस्पा कानून के अंतर्गत बिना बारंट के किसी के घर पर भी तलाशी ली जा सकती है |
  • अफस्पा कानून के अंतर्गत राज्य का राज्यपाल या संघ राज्यक्षेत्र का प्रशासक या केन्द्रीय सरकार , जैसा भी मामला हो, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा पूरे राज्य या संघ राज्यक्षेत्र या उसके किसी भाग को अशांत क्षेत्र घोषित कर सकता है |
  • अशांत क्षेत्र वह क्षेत्र है जो जिसमें स्थिति इतनी खतरनाक हो गई है कि नागरिक शक्ति की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग आवश्यक हो गया हो ।
अफस्पा कानून कब लागू हुआ
  • 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के नेतृत्वहीन व हिंसक होने की स्थिति में तत्कालीन वायसराय लिनलिथगो ने सशस्त्र सेना (विशेष शक्तियां) अध्यादेश -1942 लागू किया था |
  • आजादी के बाद अफस्पा कानून पहली बार असम में नागा उग्रवाद को रोकने के लिए लागू किया गया था |
  • विद्रोही नागा नेशनलिस्ट काउंसिल के अंतर्गत 1952 में असम आम चुनाव का वाहिष्कार किया गया ,जिससे निपटने के लिए 1953 में असम लोक व्यवस्था रखरखाव (स्वायत जिला)अधिनियम लागू किया गया |
  • स्थिति के ज्यादा बिगड़ जाने पर 1955 में असम अशांत क्षेत्र अधिनियम लागू किया गया |
  • नागा उग्रवाद को रोकने के लिए 22 मई 1958 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सशस्त्र बल (असम और मणिपुर )विशेष शक्तियां अध्यादेश लागू किया गया |
  • 1980 के दशक में जब पंजाब व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, खालिस्तान आंदोलन से जूझ रहे थे, उस दौरान 1983 में केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल (पंजाब व चंडीगढ़ )विशेष शक्तियां अधिनियम लागू किया गया था |
  • 1990 में जम्मू और कश्मीर में उग्रवाद और विद्रोह को रोकने के लिए सशस्त्र बल (जम्मू और कश्मीर )विशेषाधिकार अधिनियम लागू किया गया |
  • अफस्पा अधिनियम में 1972 में संसोधन कर किसी क्षेत्र को अशांत घोषित करने कि शक्तियां राज्य के साथ साथ केंद्र सरकार को भी दे दी गयीं |

Please Share :-

Share on WhatsApp Share on Facebook Share on Instagram Share on Twitter

Featured post

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी GK MCQ (प्रश्नोत्तरी नंबर 10 )

सामान्य ज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर | प्रतियोगी परीक्षा के लिए हिन्दी GK MCQ   (प्रश्नोत्तरी नंबर 10 ) लेख का उद्देश्य  : यह लेख प्रति...

Popular Posts