ओलंपिक क्या है ,पहला ओलंपिक कहाँ खेला गया ,ओलंपिक का इतिहास

ओलंपिक क्या है ,पहला ओलंपिक कहाँ खेला गया ,ओलंपिक का इतिहास 

https://www.topperskey.com/2024/08/olympic.html

दोस्तो आज के इस लेख में मैं आपको ओलंपिक खेलों के इतिहास के बारे में बताऊँगी | ओलंपिक खेल सबसे पहले कहाँ खेले गए ,भारत ने कब ओलंपिक मे शिरकत की आदि |

ओलंपिक खेल क्या हैं ?

ओलंपिक दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है जिसमें राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के सर्वोपरी एथलीट हिस्सा लेते हैं | यह खेल हर चार साल में होते हैं तथा इन खेलेओ का नियंत्रण अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति करती है |

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का गठन पियरे डी कोबर्टिन द्वारा 23 जून 1894 में  किया गया |इन्हें आधुनिक ओलंपिक खेलों का जनक भी कहा जाता है | इसी कारण 23 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता      है |

पियरे डी कोबर्टिन का संक्षिप्त जीवन परिचय 

पियरे डी कोबर्टिन का जन्म 01 जनवरी 1863 को पेरिस में हुआ तथा इनकी मृत्यु 02 फरवरी 1937 में जिनेवा में हुई | पियरे डी कोबर्टिन एक शिक्षाशस्त्री तथा इतिहासकार थे | पियरे डी कोबर्टिन  1896 से 1925 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थे |

ओलंपिक यह नाम पड़ने का कारण 

ओलंपिक  यह नाम इसीलिए पड़ा क्योंकि 1896 में एथेंस मे खेला गई प्रतियोगिताएं ओलंपिया पर्वत पर हुई | यह कहा जाता है की उस समय इन खेलों के लिए दो राज्यों या शहरों के बीच की लड़ाई तक को भी स्थगित कर दिया जाता था | हर चार साल में जिस बर्ष यह होता था उस बर्ष को ओलंपियाड कहा जाता था | 

ओलंपिक के लोगो के पाँच रिंग क्या दर्शाते हैं

ओलंपिक के पाँच रिंग पाँच महाद्वीपों अफ्रीका ,अमेरिका ,एशिया ,यूरोप और ओशिनिया  के बीच संबंध को दर्शाते हैं |

ओलंपिक कितने प्रकार के हैं ?

ओलंपिक चार प्रकार के हैं :-
(क)  ग्रीष्मकालीन ओलंपिक :- यह ओलंपिक गर्मियों में खेले जाते है | पहली बार ये ओलंपिक 1896 में ग्रीस की राजधानी एथेंस में खेले गए | 
(ख)  शीतकालीन ओलंपिक :- यह ओलंपिक शीट ऋतु में खेले जाते है | पहली बार यह ओलंपिक 1924 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेला गया |   
(ग)   पैरालम्पिक :- इस ओलंपिक में दुनिया भर के दिव्याङ्ग भाग लेते हैं | पहली बार यह ओलंपिक 1960 में इटली के रोम में खेला गया |
(घ)   यूथ ओलंपिक :- इस ओलंपिक में 10 बर्ष से कम आयु के बच्चे भाग लेते हैं | पहला यूथ ओलंपिक 2010 में सिंगापुर में खेला गया | 

भारत ने ओलंपिक में पहली बार 1900 में भाग लिया जिसमें नॉर्मन रिचर्ड ने भारत का प्रतिनिधित्व किया | भारत की पहली टीम 1920 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भेजी गई | 1952 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पहलवान के डी जाधव ने स्वतंत्र भारत के लिए पहला व्यक्तित्व पदक (ब्रोंज मेडल ) जीता |





टिप्पणियाँ